UTTARAKHAND

चम्पावत में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा

टनकपुर

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ चम्पावत जिले के टनकपुर में युवाओं ने लगातार दूसरे दिन सड़कों पर उतर कर आक्रोश व्यक्त किया। युवाओं ने शहर के पीलीभीत चुंगी पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अगर योजना को वापस न लिया गया तो हालात बदतर होंगे।
शुक्रवार को टनकपुर में टैक्सी स्टैंड से पीलीभीत चुंगी पर युवाओं ने आक्रोश जुलूस निकाला। युवाओं ने दमदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि देश के युवाओं के फौज में जाने का सपना केंद्र सरकार चूर कर रही है। उन्होंने कहा कि नई स्कीम से सेना के मनोबल पर फर्क तो पड़ेगा ही साथ ही चार साल के लिए भर्ती होने वाले युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बीते दो वर्षों से रुकी सेना की लिखित भर्ती को जल्द कराए जाने की मांग की है। युवा अक्ष रावत, सौरभ गिरी और सुनील माहरा ने कहा कि सेना भर्ती की स्थाई योजना से छेड़छाड़ कर सरकार युवाओं को उग्र होने के लिए बाध्य कर रही है।