UTTARAKHAND

वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का स्वागत

 

रुद्रपुर

वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का सितारगंज और नानकमत्ता में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नविनयुक्त अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सरोंपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, केडी गहतोड़ी, सुमित जोशी,जगदीश जोशी, उमेश अग्रवाल, धर्म सिंह बिष्ट मौजूद रहे।