भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हरिद्वार में रोड़ शो आज
हरिद्वार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बृहष्पतिवार को हरिद्वार में भव्य रोड़ शो करेंगे। मदन कौशिक के रोड़ शो और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर ज्वालापुर स्थित शुभारंभ वेंकट हॉल में संपन्न हुई कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद से ही विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनका भव्य स्वागत हरिद्वार में किया जाए। रोड़ शो व स्वागत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकास तिवारी ने बताया कि रोड़ शो की शुरूआत खडख़ड़ी सूखी नदी से होगी। रोड़ शो सूखी नदी से शुरू होकर भीमगोड़ा कुंड, हर की पैड़ी, पोस्ट ऑफिस, वाल्मीकि चौक, शिव मूर्ति, देवपुरा, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, बंगाली मोड,़ पहाड़ी बाजार, चौक बाजार कनखल, थाना कनखल, रामदेव की पुलिया, कृष्णानगर, सिंह द्वार, आर्यनगर चौक, तहसील, शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल होते हुए देवपुरा चौक पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक से रैली में आगे-आगे चलेंगे और लगभग 50 स्थानों पर कार्यकर्ताओं शहर की जनता द्वारा मदन कौशिक पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की जाएगी। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कौशिक ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम और रोड शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट दी गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मदन कौशिक को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय से उत्साहित है। कार्यकर्ताओं का उत्साह कल हरिद्वार की सडक़ों पर देखने को मिलेगा। महिला मोर्चा की सभी बहने और हरिद्वार के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में कल सडक़ों पर रहेंगे और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने की और संचालन पार्षद राजेश शर्मा और दीपक टंडन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री डा.विनोद आर्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिनी सडाना, कुसुम गांधी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, सुभाष चंद्र, मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी, शिवम बंधु गुप्ता, तरुण नय्यर, पुष्पराज कुशवाहा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्र कांत पांडे, पूनम मखीजा, मृदुला शास्त्री, छवि त्यागी, अनिल कुमार, देवेंद्र मनवाल, पार्षद अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, विवेक उनियाल, सपना शर्मा, ललित रावत, पिंकी चौधरी, मोनिका सैनी, प्रीत कमल सारस्वत, विकास कुमार, विकी, गौरव भारद्वाज, अजीत कुमार, दिनेश पांडे, दीपांशु विद्यार्थी, सुभाष सैनी, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

