Uncategorized

अग्निपथ के खिलाफ विकासनगर में कांग्रेस का सत्याग्रह 

विकासनगर

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना देकर सत्याग्रह किया। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार अग्निपथ योजना के नाम पर देश व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस सोमवार को प्रदेश भर में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के खिलाफ सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना समाप्त करना ही होगा। अन्यथा कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरु करेगी। वहीं कांग्रेस ने कालसी गेट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह व सहसपुर में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह कर धरना दिया।