Uttrapradesh

छेडख़ानी का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा

शहर कोतवाली क्षेत्र के जेएन कालेज ग्राउंड की घटना

बांदा

बीती रात जेएन कालेज ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी में घूमने आने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना पर अराजकतत्वों ने युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से पिट रहे युवक को बचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के छिपटहरी निवासी समीर (27) मंगलवार को रात पंडित जेएन कालेज मैदान में लगी केन महोत्सव प्रदर्शनी देखने गया था। वहां छह-सात युवक कुछ युवतियों छेडख़ानी कर रहे थे। इस पर युवक ने विरोध किया। अराजकतत्वों को यह बात नागवार गुजरी। अराजकतत्वों ने युवकों को लात-घूंसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। प्रदर्शनी परिसर में मारपीट से लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी बीच बचाव के लिए नहीं पहुंचा। इससे युवक काफी देर तक उनके हाथों पीटता रहा। युवक को बेदम करने के बाद अराजकतत्व मौके से भाग निकले। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। जांच कराकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।