NATIONAL

अभिषेक बनर्जी ने किया मेघालय के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला

शिलॉग

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नेशनल पीपल पार्टी (एनपीपी) नीत सरकार डबल इंजन सरकार नही है बल्कि डबल डकैती वाली सरकार है।
श्री बनर्जी ने राज्य पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा यह डबल इंजन वाली सरकार नहीं है बल्कि डबल डकैती वाली सरकार है। डबल इंजन सरकार का मतलब है कि कोई किसी को गिरफ्तार नहीं करेगा।
केंद्र सरकार मेघालय से जितना चाहे उतना संसाधन चुरा सकती है लेकिन मेघालय पुलिस उन्हें जवाबदेह नहीं ठहराएगी और सीबीआइ श्री कोनराड संगमा को कुछ भी करने पर परेशान नहीं करेगी, यह दोहरी डकैती है। उन्होंने कहा कि हमें इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा जिन्होंने हमें धोखा दिया है। टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि एनपीपी सरकार भाजपा के हाथों की कठपुतली है।