HARIDWAR

भाजपा कार्यकत्ताओ ने मनाया शहीद दिवस

हरिद्वार  —

मध्य हरिद्वार मंडल द्वारा मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी एवं शिवम बन्धु गुप्ता के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके शहीद दिवस मनाया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता विशाल गर्ग एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति कामनी सडाना ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह शिवराम राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को फांसी पर चढ़ाया गया था और इन तीन देशभक्तों ने हंसते-हंसते शहादत को गले लगा लिया था.
पार्षद दल के उप नेता राजेश शर्मा ने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और असेंबली में बम फेंक कर भारतीयो को सोती नींद से जगाने का काम किया था, असेंबली में बम फेंकने के बाद वे भागे नहीं और जिसकी वजह से उन्हें फांसी की सजा हो गई.
मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विजय विक्की शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मृदुला शास्त्री ने कहा कि आज शहीद दिवस के मौके पर क्रांतिकारी भगत सिंह की जिंदगी से हमें कई तरह की प्रेरणाएं मिलती हैं. उनके कई विचार ऐसे हैं, जिनसे किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. भगत सिंह का मानना था कि जिंदगी तो सिर्फ अपने दम पर ही जी जाती है.
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा महामंत्री आकाश चौहान प्रदीप मेहता गौरव वर्मा विजयंत चौधरी पंकज गुप्ता गौरव वर्मा संदीप कुमार गुलफाम पीर अनुज सैनी नवीन कुमार तुषांक भट्ट हर्षित त्रिपाठी मनीष तनेजा जतिन वीरू सोलंकी अभय शर्मा रुचि ड्रोलिया शालिनी अग्रवाल ।