NATIONAL

बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला समेत 5 की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से सडक़ दुर्घटना की खबर सामने आई है। सुल्तानपुर के देहात कोतवाली के बाईपास स्थित ओदरा कमनगढ़ में हुए भीषण सडक़ हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय ई-रिक्शा पर आठ लोग सवार थे।
वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, इस चलते हादसे में ई रिक्शा सवार महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।