UTTARAKHAND

उकिमों की बैठक में खाद कमी का मुद्दा छायाx

रुड़की

उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक में यूरिया और डाई की कमी का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान किसानों के अधिकारों के लिए उन्हें जागरूक करने को अभियान चलाने की बात वक्ताओं ने कही। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। जिसके खिलाफ उकिमो प्रदर्शन करेगा। रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि हरिद्वार जिले में यूरिया और डाई की कमी लगातार हो रही है। जिससे किसानों को फसल तैयार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान देकर समस्या समाधान कराएं। ऐसा नहीं होने पर किसान उच्च अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार गांव-गांव पंचायत शुरू कर दी गई है। गांव-गांव जाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर एकजुट किया जाएगा, ताकि सरकारों को किसानों की आवाज सुनाई जा सके। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही हरिद्वार के किसान एक बड़ा प्रदर्शन कर सरकार को चेताने का काम करेंगे। इस दौरान दीपक पुंडीर, पवन त्यागी, सुरेंद्र लंबरदार, मोहम्मद आजम, सतवीर प्रधान, दुष्यंत कुमार, जोगिंदर सिंह, राजकुमार, संतोष सैनी, प्रवीण राणा, नरेश लोहान, मोहम्मद रफी, जॉनी कुमार, सरवर अली, मुनेश त्यागी, ललित सैनी, वीरेंद्र सैनी, मुकर्रम अली, सुधीर चौधरी, अर्जुन सिंह, शोभित, सम्राट, शकील अहमद, पालम सैनी, ऋषिपाल, अमित सैनी, रविंद्र सैनी, पप्पू भाटिया, गालिब हसन, कर्मवीर सिंह, राम कुमार, विनोद शर्मा, प्रमोद कुमार, इरशाद, महेंद्र सैनी, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शाहिद, सुमेर सिंह, मकर सिंह, महबूब हसन, शेर सिंह, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।