NATIONAL

न्यूजीलैंड में कोरोना के 6,460 नये मामले

वेलिंग्टन

न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 6,460 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि इस समय 423 लोग अस्पताल में भर्ती है जिसमें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) तथा एचडीयू में सात मामले शामिल है। इस दौरान 20 और लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।
मंत्रालय के अनुसार इसके अलावा विदेशों से यात्रा कर स्वदेश लौटे 166 यात्रियों में भी कोरोना के लक्ष्ण पाए गए है। न्यूजीलैंड में महामारी की शुरुआत होने के बाद से अब तक 13,45,175 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।