एडीआरएम ने 60 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई
लखनऊ,
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 60 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपर मंडल रेल प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया। जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि कर्मचारी के खाते में स्वत: क्रेडिट हो जायेगा इन कर्मचारियों को कुल 20,95,36,857 रुपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, बबल यादव ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनआरएमयू एवं यूआरएमयू के पदाधिकारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी एवं उनके परिवारीजन उपस्थित रहे।

