कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ऊर्जा भवन के बाहर प्रदर्शन
बिजली समस्याएं हल करने की मांग उठाई
देहरादून।
उत्तराखंड श्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लीवाला चौक के पास ऊर्जा भवन के बाहर प्रदर्शन किया। बिजली से जुड़ी समस्याएं हल करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा कि बिजली कटौती की सूचना नहीं दी जा रही है। बिजली जाने पर सही जानकारी नहीं देने और बिल समय पर नहीं आने का मुद्दा उठाया। शिकायतों की सुनवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी पूनम कंडारी, दिनेश कौशल, मिथिलेश, लक्ष्मी, गीता कैंतुरा, वीएस कंडारी, हरिंदर बेदी, सुनील सिंह, शिवम कुमार, सुनील कोठियाल, डॉ। संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

