UTTARAKHAND

 आरडब्लूए के गठन के लिए कार्यशाला का आयोजन

झांसी

शहर के आम नागरिकों से जुड़ी तमाम छोटी-छोटी समस्याओं को सक्षम स्तर पर पहुंचाने के लिये फोरम की कमी, समस्याओं को चिन्ह्ति कर उसे दूर करने, सरकारी योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने के लिये नागरिकों और सम्बन्धित प्रशासनिक विभाग के मध्य आरडब्ल्यूए के गठन के लिए कार्यशाला का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के अधिकांश महानगरों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसियेशन का गठन है और यह जनसमस्याओं के समाधान और उसे स्तरीय बनाने में रचनात्मक भूमिका का निर्वहन करते हैं। झॉसी महानगर में इसके गठन एवं उनके सक्रिय होने की दिशा में मण्डलायुक्त द्वारा ठोस प्रयास किया गया है। वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किये जाने वाले  कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि निवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्विक, शारीरिक एवं चारित्रिक विकास, उनकी आम समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा आदि को सम्बंधित विभागों से सम्पर्क स्थापित कर उनको दूर करने का प्रयास, निवासियों को एकता के सूत्र में बॉधने का प्रयास करना एवं एकजुट होकर सामने वाली समस्याओं का समाधान करने का प्रयास, रेजिडेंट, बच्चों, परिवार के लिये शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास,  स्कूल निर्माण, सामाजिक व धार्मिक उत्सवों, राष्ट्रीय पर्वो पर समयानुसार सम्मेलनों, गोष्ठियों, कार्यक्रमों का आयोजन, क्षेत्र में पेड़ पौधों का रोपण, पर्यावरण को साफ-स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित रखना,केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर उनको लाभान्वित करना है।
मण्डलायुक्त डॉ अजय शंकर पाण्डेय द्वारा नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि महानगर के निवासियों को  रेजिडेंट एसोसिएशन के गठन के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।तथा आरडब्लूए के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को भी अपने अनुभव साझा करने के लिये आमंत्रित किया गया। आरडब्लूए के गठन में जिन विभागों की भूमिका हो सकती है, जैसे-नगर निगम, विकास प्राधिकरण, झॉसी व फर्म सोसाइटी एवं चिट्स, झॉसी के अधिकारियों को भी पूर्ण तैयारियों के साथ जनता के बीच में जागरूकता फैलाने तथा कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिये आमंत्रित किया गया।
कार्यशाला में मण्डलायुक्त द्वारा सभागार में उपस्थित नागरिकों को वर्चुअल के माध्यम सम्बोधित किया गया। मण्डलायुक्त ने शहर के आम नागरिकों से जुड़ी तमाम छोटी-छोटी समस्याओं को सक्षम स्तर पर पहुंचाने के लिये फोरम की अपेक्षा, समस्याओं को चिन्ह्ति करने, उसे दूर करने, सरकारी योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने के लिये नागरिकों और सम्बन्धित प्रशासनिक विभाग के मध्य आरडब्लूए एक सेतु की भूमिका निभाने के लिये विस्तार से अवगत कराया।सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी चिट्स आनन्द सिंह द्वारा रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। संचालन डा नीति शास्त्री द्वारा किया गया तथा मो. कमर अपर नगर आयुक्त द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त पुलकित गर्ग, कर्नल टी पी त्यागी, जय दीक्षित, डा आर के आर्य, पवन कौशिक, तरूण चौहान, राजीव नायक एड. प्रेमशंकर सिंह, सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी चिट्स झाँसी चित्रकूट धाम मण्डल आनन्द सिंह, रिचा भदौरिया, नेमपाल सिंह, महेश गौतम, विकास खत्री, कान्ती छत्रपाल,  कंचन आहूजा,  शालनी गुरुवक्सानी, अर्पणा दुबे आदि सहित पार्षद भी उपस्थित रहे।