Uttrapradesh

 पर्यटन विभाग के 100 दिन की कार्ययोजना के तहत 172 पर्यटन विकास की परियोजनाएं पूरी

प्रयागराज के कर्जन ब्रिज को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष अपने विभाग की 100 दिन की कार्ययोजना के अंतर्गत अर्जित की गयी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पर्यटन सेक्टर आमदनी एवं रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण जरिया है। इसके साथ ही पर्यटन एवं संस्कृत विभाग की कई योजनाओं के माध्यम से पर्यटन को गांव तक ले जाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि उप्र की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे उत्कृष्ठ हो जाने के कारण कोरोना काल खंड के बाद देशी-विदेशी पर्यटकों की उप्र पहली पसंद बन गया है।
उन्होंने अपने विभाग की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि  प्रदेश की विभिन्न जनपदों में संचालित पर्यटन विभाग की 170 परियोजनाओं को पूर्ण करने के लक्ष्य के सापेक्ष 172 परियोजनायें पूरी कराई गयी। इसके अलावा लोक संगीत के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन विकास हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का गठन कराया गया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको पर्यटन विकास बोर्ड के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 16-05-2022 को प्रदेश के बौद्ध पर्यटन स्थलों पर बौद्ध कान्क्लेव का भव्य आयोजन कराया गया। संतकबीर प्राकट्य दिवस पर कबीर फेस्टिवल का आयोजन दिनांँक 14 से 16  जून, 2022 तक वाराणसी, लखनऊ एवं मगहर में सम्पन्न। संतकबीर के प्राकट्य दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम पर वेलनेस टूरिज्म कान्क्लेव का आयोजन कराया गया। मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अन्र्तगत मेले-महोत्सवों की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग एवं ब्रॉण्डिग के उद्देश्य से अरेबियन टैऊवेल मार्ट दुबई-2022 तथा देश में राष्ट्रीय टैऊवल मार्ट साटे-2022 नोएडा में प्रतिनिधित्व किया गया।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि एडवेन्चर टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए तीन दिवसीय ब्रज-आगरा कार रैली का आयोजन किया गया। पर्यटकों को बेहतर आवासीय एवं खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरन्तर घाटे में चल रहे राही पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की कार्यवाही प्रगति पर है और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में 100 कक्षों का आधुनिक सुविधायुक्त भव्य भागीरथी अतिथि गृह का माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया।
(लखनऊ) अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए: केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री करेंगे ग्राम विकास यात्रा, इस दौरान ग्राम विकास की परियोजनाओं का भी होगा निरीक्षण
लखनऊ, 13 जुलाई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएं। अमृत सरोवर इस तरह बनाए जाए कि वह गांव के विकास का हिस्सा बने और ग्रामीण पर्यटन केंद्र बने। कहा कि जल संचयन और संरक्षण के लिए अमृत सरोवर वरदान साबित हों और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में भी सहायक सिद्ध हों। कहा कि अमृत सरोवरो  के  निर्माण से समाज में सकारात्मक संदेश जाना चाहिए।
बुधवार को विधान भवन में अपने कक्ष में ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना मे पात्र लाभार्थियों का चयन होने के बाद अपात्र पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कतिपय मामलों मे प्रथम किस्त जारी हो जाने के बाद कहीं पर दूसरी किस्त व कतिपय मामलों में तृतीय किस्त के भेजते समय यह उल्लेख कर दिया जाता है कि लाभार्थी अपात्र है और उसे अगली किस्त नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह असहज स्थिति कतई नहीं आनी चाहिए। पात्रता का विधिवत परीक्षण पूर्व में ही कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ गंभीर परिस्थितियों को छोडक़र यदि इस प्रकार के प्रकरण भविष्य में पाए गए, तो स्वीकृत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने ने जोर देते हुए कहा कि खंड विकास अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर ही निवास करेंगे और उच्चाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खंड विकास अधिकारी ब्लाक मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से निवास करें। कहा कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण पर रहता है,तो ब्लाक के मूवमेंट रजिस्टर पर उसका उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाय और उसका अवलोकन भी सम्बंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह ग्राम विकास यात्रा करेंगे और यात्रा के दौरान ग्राम विकास की परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस हेतु एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। उन्होंने कहा कि  मनरेगा में निर्धारित कार्यों के अलावा ग्राम विकास से संबंधित और कार्यों को सम्मिलित करने की कार्य योजना बनाई जाए।