ईडी का केआईआईएफबी मामले में इसाक को पेश होने का नोटिस
कोच्चि
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व वित्त मंत्री और माकपा नेता थॉमस इसाक को केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) मामले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा)के कथित उल्लंघन को लेकर उसके समक्ष पेश होने का नोटिस जारी किया है।
सूत्रों ने रविवार को बताया कि ईडी ने इसाक को मंगलवार को पेश होने का निर्देश दिया है। हालांकि श्री थॉमस इसाक ने इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा, अगर मुझे नोटिस भी मिलता है, तो भी मैं उनके सामने पेश नहीं होने जा रहा हूं। मुझे कुछ और महत्वपूर्ण कार्य करने हैं। उन्हें मुझे गिरफ्तार करना होगा।

