Uttrapradesh

चोरों ने दो घरों से लाखों का माल किया पार

कानपुर,

बिधनू के मगरासा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में छत के रास्ते घुसे चोरों ने दो मोबाइल और एक लाख दस हजार रुपये चुरा ले गए। खटपट की आवाज सुन स्वजन जागे तो चोर छत से कूदकर कर खेतों के रास्ते भाग निकले।
मगरासा निवासी दूधिया गोपाल शाहू शुक्रवार रात मकान के आगे हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। वहीं पत्नी पत्नी चन्द्रप्रभा और बेटा श्यामू अंदर के अलग अलग कमरों में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। गोपाल के कमरे में घुसे चोरों ने कुंडे में टंगी उनकी पैंट से 60 हजार रुपये चुरा लिए।
इसके बाद श्यामू के कमरे में जाकर उसका मोबाइल पार कर दिया। इसके बाद चोर पड़ोसी परचून दुकानदार रज्जन सिंह के घर घुसे। रज्जन भी पत्नी नीलम और बेटे अमर के साथ कमरे में सो रहे थे। यहां भी घर में घुसे चोरों ने रज्जन की पैंट से 50 हजार रुपये और मोबाइल चुरा लिया। खटपट की आवाज होने पर रज्जन की नींद खुली तो दो चोर जीने से छत की ओर भाग। उन्होंने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया।
चोर छत से कूदकर खेतों के रस्ते भाग निकले। भागते समय एक चोर नीली रंग की चप्पल मकान की पिछली दीवार के नीचे छोडक़र भाग निकला। रज्जन ने बताया कि मकान में वह पत्थर लगवाने के काम करा रहे हैं। पत्थर खरीदने के लिए शुक्रवार को बैंक से रुपये निकालकर लाये थे। थाना प्रभारी प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।