UTTARAKHAND

212 लोगों को लगाई वैक्सीन की बूस्टर डोज

हरिद्वार

प्रेमनगर आश्रम में वैक्सीनेशन कैम्प में 212 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। रेडक्रास के सचिव डा. नरेश चौधरी ने बताया कि ऋषिकुल जम्बो साइट वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने का अभियान लगातार जारी है इसके अतिरिक्त आश्रम, धर्मशाला, स्कूल-कॉलेज में ज्यादा अगर लाभार्थी हैं तो आवश्यकतानुसार वहीं पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर पंजीकरण उपरान्त कोविड-19 वैक्सीन की सभी पात्र डोज लगा दी जाती है। वैक्सीनेशन कैम्प में विकास देशवाल, डा. चारूल सैनी, पूनम, विशाखा चौधरी, असमा परवीन, वसुन्धरा सिंह, वर्षा, मीनाक्षी नेगी ने सहभागिता की। प्रेम नगर आश्रम के व्यवस्थापक रमणीक, पवन, शंकरलाल शर्मा ने टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।