HARIDWARUTTARAKHAND

समग्र शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने किया विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण

हरिद्वार।

समग्र शिक्षा विभाग के उपनिदेशक आकाश सारस्वत ने हरिद्वार प्रवास के दौरान कई विद्यालयों एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से छात्रहित में मेहनत से काम करने की अपील की तथा नावाचारी शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। जीजीआईसी ज्वालापुर की प्रार्थना सभा में पहुंचे आकाश सारस्वत ने कॉलेज की व्यवस्था देखने के बाद बच्चों से संवाद करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने गाडोवाली एवं जमालपुर में प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा मिड डे मील का जायजा लिया। जमालपुर में हाईस्कूल के निरीक्षण के बाद उन्होंने बौंगला में चल रहे प्रशिक्षण में अध्यापकों से व्यसनमुक्त समाज का निर्माण करने, दीवार पत्रिका, बाल शोध मेले, बहुभाषी प्रार्थना सभा, बाल सभा, पुस्तकालय सशक्तीकरण, विद्यालयों में सामूहिक जन्मोत्सव, किचन गार्डन पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों के साथ नवाचार को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। इससे अलावा उन्होंने बालिका आवासीय छात्रावास रानीमजरा व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अनुश्रवण करते हुए वहां बच्चो व स्टाफ से वार्ता की। इस अवसर पर जीजीआईसी कॉलेज की प्रिंसिपल पूनम राणा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।