रमजान माह में बिजली-पानी की कटौती न करें
रुद्रपुर
पवित्र रमजान माह में बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के लिये उलेमाओं ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा पवित्र माह में बिजली, पानी की व्यवस्था प्रभावित होने से रोजेदारों को दिक्कतें हो सकती है। इधर, तहसीलदार ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया है। मंगलवार को मौलाना आसिम रजा, गुलजार अहमद खान, शकील अहमद, अमजद, अदनान तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार से मिले। कहा रमजान माह शुरू हो चुका है। समाज के लोग तडक़े तीन बजे से लेकर शाम तक रोजे रखते हैं। गर्मी का मौसम होने के कारण जल आपूर्ति बनी रहे और पानी के दूषित लीकेज दुरस्त होना जरुरी है। उन्होंने कहा सेहरी, इफ्तार के समय बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजेदारों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को 12 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। साथ ही नगर पालिका को प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई, कीटनाशक दवाईयों के छिडक़ाव के लिये आदेशित करने को। इसके अलावा उलेमाओं ने रोजा इफ्तार के समय सडक़ों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने पर भी जोर दिया। ऊर्जा विभाग के एसडीओ संजय कुमार चौहान ने कहा पवित्र रमजान माह में बिजली आपूर्ति को पूरी तरह सुचारू रखने का प्रबंध किया जाएगा।

