दो बाइक चोर दबोचे, चार बाइकें बरामद
हरिद्वार,
कनखल पुलिस ने सूचना पर बाइक सवार दो बाइक चोरों को क्षेत्र से गिरफ्रतार किया है। जिनकी निशानदेह से पुलिस ने दो ओर बाइके बरामद की है। आरोपियों ने चारों बाइके चोरी करना स्वीकार किया है। जिनमें दो बाइकों को हाल ही में कनखल क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर जियापोता तिराहे के समीप स्कूल के पास से अलग-अलग बाइक सवार दो बाइक चोरों को दबोचा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आकाश ऊर्फ मिर्ची पुत्र मुकेश निवासी अशोक विहार कालोनी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार और सूरज पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी अजीतपुर कनखल बताते हुए खुलासा किया कि उनके पास मौजूद बाइके चोरी की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही से दो ओर चोरी की बाइकें बरामद की हैं। जिनमें दो बाइकें हाल ही में क्षेत्र से चोरी करना बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

