हरिपुरा बैराज में फंसा मगरमच्छ, वनविभाग ने किया रेस्क्यू
रुद्रपुर
गुरुवार को हरिपुरा जलाशय से बाहर निकल कर मगरमच्छ बैराज में लगी रेलिंग में फंस गया। सूचना पर पंहुची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर के जलाशय में छोड़ दिया। गुरुवार की सुबह लोग हरिपुरा जलाशय में टहल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एम मगरमच्छ को हरिपुरा बैराज के ऊपर लगी रेलिंग में मगरमच्छ फंसा देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पंहुचे वन दरोगा सीपी जोशी व बीट अधिकारी अजय सिंह ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके जलाशय में छोड़ दिया। मगरमच्छ की लंबाई छह फीट के करीब बताई जा रही है। वहीं, पहली मर्तबा जलाशय में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है।

