UTTARAKHAND

उदयीमान छात्रवृत्ति हेतु खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

रुद्रपुर

मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत न्याय पंचायत गोविंदपुर में छात्रवृत्ति के लिए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य निर्विकार मौर्या ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रवृत्ति के लिए गांव के बच्चों ने जमकर पसीना बहाया। शुक्रवार को शहरी बच्चों की खेल प्रतियोगिता आयोजन होगी। एएनके इंटर कॉलेज में उदीयमान छात्रवृत्ति योजना के लिए आयोजित प्रतियोगिता में 8-9, 9-10, 10-11,11- 12, 12 -13 व 13- 14 आयु वर्ग के 45 बच्चों ने भाग लिया। खेल में के 600 मीटर दौड़ ,मेडिसिन बॉल थ्रो, फारवर्ड बैंड और रिच , 60 मीटर शटल रन और 30 मीटर की दौड़ हुई। सीआरसी समन्वयक कुंदन लाल कौशिक ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रथम व द्वितीय खिलाड़ी का चयन सभी प्रतियोगिता में प्राप्त अंक की मेरिट के अधार पर होगा। इनमें बारह-बारह छात्र व छात्राओं को चुना जाएगा।