TRENDING NEWS

UAE अब पेशेवर विदेशी नागरिकों को देगा अपनी नागरिकता

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार को घोषणा की कि वह पेशेवर विदेशी नागरिकों को अपनी नागरिकता प्रदान करेगा। कोविड-19 महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। दुबई के शासक, देश के प्रधानमंत्री तथा उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन अल मख्तूम ने यह घोषणा करते हुए कहा कि कलाकारों, लेखकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के साथ-साथ उनके परिवार भी नागरिकता के लिये आवेदन कर सकते हैं।

यूएई का नागरिक बनने के बाद भी वे अपनी पुरानी नागरिकता बरकरार रख सकते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या नागरिकता पाने वाले विदेशी नागरिकों को भी वही अधिकार प्रदान किये जाएंगे जो यहां के मूल नागरिकों को प्राप्त हैं।