UTTARAKHAND

खन्ना नगर में दिनदहाड़े दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

हरिद्वार,

दिनदहाड़े खन्ना नगर में लाठी-डण्डे, तलवार और पिस्टल लेकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दबोच लिया। जोकि शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। पुलिस की कई टीमें अन्य फरार आरोपियों को दबोचने के लिए सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। बताते दे कि राजनीति में वर्चस्व को लेकर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के एक चर्चित समर्थक ने दूसरे समर्थक के घर पर दर्जनों साथियों के साथ हमलाकर जान से मारने की नीयत से फायर कर क्षेत्र में दशहत पैदा कर दी थी। पीड़ित समर्थक ने चर्चित समर्थक समेत 15 को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि खन्ना नगर में फायर कर दशहत फैलाने वाले दो आरोपियों को दबोचा है। जोकि ने शहर से बाहर भागने की फिराक के दौरान लाल मन्दिर के पास से पकड़े गये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा निवासी गली नम्बर 05 खन्ना नगर ज्वालापुर और सौरव वैद्य पुत्र आनंद वैद्य निवासी बाल्मिकी बस्ती कनखल बताया है। जबकि पुलिस की कई टीमेें अन्य फरार आरोपियों को दबोचने के लिए छापेमारी में जुटी है। वहीं पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बताते चले कि शनिवार की दोपहर को खन्ना नगर ज्वालापुर में लाठी-डण्डों, तलवार और पिस्टल से लैस दर्जनों युवक शोर मचाते हुए दशहत फैलाते हुए भाजपा कार्यकर्त्ता दीपक टंडन के आवास पर हमला कर फॉयर किया गया था। दीपक टंडन का आरोप है कि उसके घर पर हमला विष्णु अरोड़ा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर करते हुए उसको जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था। लेकिन वह फायर में बाल-बाल बच गये। दीपक टंडन ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर 15 युवकों को नामजद करते हुए 30 अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपियों में विष्णु अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, वासु शर्मा, कृष्णा अरोड़ा, लक्की भदौरिया, कुशल पाल सैनी, उधम सैनी, विपिन रावत, हेम शंकर, नोनि पेवल, सौरव वैद्य, शुभम विशिष्ठ, अमन यादव, कुन्नु पहाड़ी और कुनाल अरोड़ा शामिल है।