UTTARAKHAND

गोरखा समाज कल्याण समिति ने भंग की कार्यकारिणी

रुड़की

गोरखा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जसवंत थापा के निवास स्थान गांव भंगेडी में पदाधिकारियों एवमं सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें हर तीन साल में होने वाले पदों के चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। इसलिए तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया है। जिसमें आगामी 4 से 10 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 11 व 12 सितंबर के बीच नाम वापिस होंगे। 18 सितंबर को चुनाव प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सदस्य यदि समिति में किसी भी पद के लिए आवेदन करना चाहता है तो दिए गए समयानुसार आवेदन कर सकता है। चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी हरि बहादुर गुरुंग को दी गयी है। इसके अलावा आगामी 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस, 25 अगस्त को शहीद मेजर दुर्गा मल्ल पुण्य तिथि व 30 अगस्त को हरितालिका तीज मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यवाहक अध्यक्ष जसवंत थापा के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण इन तीनों कार्यक्रमो की जिम्मेदारी कार्यवाहक उपाध्यक्ष दुर्गा थापा को दी गयी है। बैठक के अंत में तेज प्रसाद को सेवानिर्वत होने पर समिति की परम्परा के अनुसार स्मृति चिह्न्, पारंपरिक शॉल ओढाकर पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। बैठक में दुर्गा थापा, कमल राना, उज्ज्वल थापा, रविंद्र गुरुंग, राजेंद्र गुरुंग, बिमला थापा, हरि बहादुर गुरुंग, भानबीर गुरुंग, मनोज ठकुरी, कमल थापा, मंजु शर्मा, तेज प्रसाद शर्मा, नर सिंह आले, जितेंद्र गुरुंग, डीबी शर्मा, गिरधारी शर्मा और धर्म जीत आदि मौजूद रहे।