UTTARAKHAND

उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ओहो रेडियो उत्तराखंड लॉन्च, सीएम ने किया उद्घाटन

देहरादून

उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ओहो रेडियो उत्तराखंड लॉन्च हो गया है. रेडियो की दुनिया में 12 साल का अनुभव रखने वाले आरजे काव्य ने एप बेस्ड डिजिटल रेडियो स्टेशन स्थापित किया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया. काव्य इससे पहले एफएम रेडियो में भी काम कर चुके हैं. तब श्एक पहाड़ी ऐसा भीश् प्रोग्राम काव्य का बहुत सराहा गया था।
आर जे काब्य का कहना है कि सोच लोकल, अप्रोच ग्लोबल का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोर्ट्स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखंड की हर बात को ओहो रेडियो अपनी आवाज देगा. काव्य का कहना है कि ओहो रेडियो को टू-जी इंटरनेट स्पीड पर भी आराम से सुना जा सकता है. मूलतः कुमाऊ निवासी आरजे काव्य से जब पूछा गया की डिजिटल रेडियो स्टेशन का कंसेप्ट उनके दिमाग में कैसे आया तो काव्य का कहना था कि जब वो राजस्थान में रेडियो में काम करते थे तब उनके मन मे कसक होती थी कि काश उनके लोग भी उनकी आवाज को सुन पाते।
काव्य का कहना है कि पिछले 12 सालों में एक बार उनकी मां ने कभी रेडियो पर उनकी आवाज नहीं सुनी. इस बात को लेकर उनके मन में डिजिटल रेडियो स्टेशन का विचार आया. आज हर कहीं गांव-गांव तक इंटरनेट हैं. डिजिटल मोड में जाने से एप के जरिए अब रेडियो को कोई भी कहीं भी सुन सकता है. अब इसकी सीमाओं की कोई लिमिटेशन नहीं होगी. उत्तराखंड में एक युवक की पहल पर प्रदेश का पहला रेडियो स्टेशन लॉन्च होने के बाद लोगों को एक शहर का समाचार दूसरे देश और राज्यों तक आसानी से मिल जाएगा. साथ ही पहाड़ों में लोगों को जागरूक करने के लिए मदद मिलेगी।