dehradunUTTARAKHAND

दून पहुंचने पर अंतर्राष्ट८ीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा का जोरदार स्वागत

देहरादून,

कामनवैल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली अंतर्राष्ट८ीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा का दून पहंुचने पर विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया गया। आज गांधी पार्क में कई संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्नेह राणा के कोच नरेन्द्र शाह के साथ मिलकर कामनवैल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली अंतर्राष्ट८ीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा का दून पहंुचने पर विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर स्नेह राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रशंसकों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर स्नेह राणा ने कामनवैल्थ गेम्स में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कामनवैल्थ गेम्स में प्रथम बार फाइनललिस्ट बनना गौरव की बात है और कुछ कमियों के कारण फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, अन्यथा स्वर्ण पदक हमारे ही पास आता, लेकिन अब रजत पदक हासिल कर संतोष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह रजत पदक देशवासियों का है जो हमें अपना हौंसला देते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस अवसर पर स्नेह राणा के कोच नरेन्द्र शाह के साथ ही साथ लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी और अन्य प्रशंसक शामिल रहे।