dehradunUTTARAKHAND

छरबा गांव में अतिवृष्टि, एसडीआरफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

देहरादून

112 देहरादून व तहसीलदार विकासनगर द्वारा प्रातः लगभग चार बजे एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि छरबा गांव में अतिवृष्टि के कारण कई जगह पर पानी भर गया है जिस कारण कुछ लोग घरों व अन्य स्थान पर फंस गए हैं। यहां उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर फंसे हुए सभी लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। इस अवसर पर लोगों ने एसडीआरएफ टीम का आभार भी व्यक्त किया।