HARIDWARUTTARAKHAND

बहनो की बरकत व दुआओं से चलता है मेरा सिक्का-राव आफाक अली

हरिद्वार। 
रघुकुल रीति सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली एक मुस्लिम राजपूत घराने से है l लेकिन बचपन से ही सामाजिक सौहार्द व सद्भावना के प्रतीक है जो हर वर्ष शिव भक्त कावडियो की सेवा के लिए कैम्प लगाते हैं ,दर्जनों श्री रामलीलाओं में बतौर अतिथि प्रतिभाग करते हैं तथा होली व दिवाली आदि पर्वों पर सद्भावना का पैगाम देते हैं और वह अपनी तरक्की खुशहाली तंदरुस्ती व राजनैतिक मुकाम को अपनी बहनो की दुआओ व बरकतो तथा स्नेह को ही मानते हैं कि जिस मुकाम पर भी है अपनी बहनो की दुआओं से है सन 1988 से लेकर आज तक वह अपनी बहनो कंचन शर्मा, दीपा शर्मा, पिंकी शर्मा से राखी बंधवाते है l पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी की पुत्री अनुपमा रावत को भी बहन बना रखा है, तो इस वर्ष एक नई बहन श्रीमती मंजू भसीन से भी इस पाकीजा पर्व रक्षाबंधन पर राखी बंधवाई है और शुरु से ही संकल्प किया है कि जब तक भी जिएंगे अपनी बहनो की दुआओं को लेते रहेंगे तथा हमेशा उनकी रक्षा करेंगे l
Attachments area