HARIDWARUTTARAKHAND

घर-घर तिरंगा जन जागरण रैली एवं राष्ट्रीय ध्वज वितरण अभियान

हरिद्वार

इण्डियन रेडक्रॉस एवं निर्मया योगम रिसर्च फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में डा. हरिराम इण्टर कालेज से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। जन जागरण रैली को इण्डियन रेडक्रॉस सचिव डा. नरेश चौधरी, निर्मया योगम की निदेशक डा. उर्मिला पाण्डेय एवं डा. हरिराम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर एके शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में एनसीसी के कैडेटस, रेडक्रॉस के स्वयंसेवक एवं डा. हरिराम इण्टर कालेज के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों की धुनों पर फ्रलैग मार्च करते हुए जनमानस को अपने अपने घर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक कर रहे थे। चौराहों पर देशभक्ति शीर्षक तथा नुक्कड़ नाटिकाओं के माध्यम से जागरूकता फैलाना विशेष रूप आम जनमानस में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। इण्डियन रेडक्रॉस सचिव रेडक्रॉस नरेश चौधरी ने रैली और जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत को आजाद करने के लिये किन किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और क्या-क्या कुर्बानियां भारत को देनी पडी आज की युवा पीढी को जानना जरूरी है। जिससे युवा पीढ़ी आजादी के सही महत्व को समझ सके। इस अमृत महोत्सव को मनाया जाने का सबसे पहला कारण भारत को अंग्रेजो की गुलामी से जो आजादी मिली तथा देश को स्वतंत्र करने के लिये जिन राष्ट्र सपूतों ने बलिदान दिया एवं कष्ट सहें, उन्हें याद करने का मुख्य उद्देश्य है साथ ही साथ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के माध्यम से सभी नागरिकों को स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र के सही मायने बताना तथा 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धियां प्राप्त की। इससे भी आम जनमानस को जागरूक करना विशेष मकसद है। निर्मया योगम की निदेशक डा. उर्मिला पाण्डेय ने भी अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा यात्रा पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि घर घर तिरंगा फहरायें अपने राष्ट्रीय ध्वज का मान बढायें। रैली कनखल के विभिन्न क्षेत्रें यथा रामकृष्ण मिशन चौराहा, पहाड़ी बाजार, चौक बाजार, कनखल पुलिस थाना, रामकृष्ण मिशन हास्पिटल, शंकराचार्य चौक होते हुए पर वापिस डा. हरिराम इण्टर कालेज पर सम्पन्न हुयी। डा. हरिराम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर एके शर्मा ने रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी स्वयं सेवियों, छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विशेष रूप से इण्डियन रेडक्रॉस सचिव डा. नरेश चौधरी का आभार व्यक्त किया। रैली में मुख्य रूप से छात्र-छात्रओं, रेडक्रास स्वयंसेवियों के साथ साथ डा. प्रमोद कपूर, डा. शरीन कुमार, डा. राजेश्वरी बहुगुणा, प्रवीण त्यागी, अशोक कुमार, दीपक मिश्रा, सुषमा शर्मा, राजीव कौशिक, नीरज कुमार, शशिभूषण यादव, राजेश ठाकुर, आशीष कुमार, यगराज आदि ने विशेष रूप से सक्रिय सहभागिता की।