पहाड़ी महासभा ने प्राइमरी पाठशाला में बच्चों को कराया भोजन
हरिद्वार
75 वें स्वंत्रतता दिवस एवं रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य पर पहाड़ी महासभा उत्तरी हरिद्वार हरिपुर ने प्राइमरी पाठशाला मोतीचूर हरीपुर कलां में पढ़ने वाले बच्चों को पूरी, छोले, हलवा, सब्जी का भोजन कराया। इस अवसर पर उपशाखा अध्यक्ष सुनील जुगरान, महामन्त्री सुरेश धमान्दा, उपाध्यक्ष मुकेश मनोड़ी, रवि बाबू शर्मा ने सयुंक्त रूप से कहा कि पहाड़ी महासभा इस तरह के आयोजन करती रहेगी। बच्चों को पहाड़ी महासभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर भोजन कराया बच्चे बड़े खुश दिखे। इस स्कूल में 203 बच्चे पढ़ते हैं, किंतु आज 143 बच्चे स्कूल आ पाये। अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महामन्त्री इंदर रावत, उपाध्यक्ष एसपी चमोली, मीडिया प्रभारी दिनेश लखेडा ने उपशाखा द्वारा कराए जा रहे आयोजनों की भूरि-भूरि प्रसंशा की और आगे भी इसी तरह के आयोजन होते रहे यही अपेक्षा की। प्राइमरी पाठशाला के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, सीमा छाबड़ा, रेणु बिष्ट, अर्चना भारती, अरुणा देवी, अवनीश कुमार ने पहाड़ी महासभा के आयोजन को सराहा और आभार व्यक्त किया। भोजन व्यवस्था में सर्व सुनील जुगरान, मुकेश मनोड़ी, रवि बाबू शर्मा, सुरेश धमान्दा, दिव्यांश शर्मा, कोमल राणा, सतीश भट्ट, अजय सिंह, अंकित बिजल्वाण, मनीष भट्ट, विशाल भट्ट, संजय रावत, सुभम, राहुल शीर्षवाल, संदीप शर्मा, दीपक जुगलान सार्थक, अजय घनशेला, राजेश पंत आदि ने अहम भूमिका निभाई।

