करनाल में दो सितंबर से 33वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून
उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया है कि 33वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2 से 4 सितंबर तक करनाल में आयोजित की जायेगी। इसके अलावा 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर भोपाल में तथा 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 11 से 15 नवंबर को गुवाहाटी में आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी प्रतियोगिताएं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड स्टेट की जूनियर टीम के गठन के लिए उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन, 19वीं उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022, अंडर -14, अंडर 16 व अंडर 18 एज ग्रुप में, 26 व 27 अगस्त को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की इवेंट लिस्ट व कट ऑफ डेट संलग्न है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए एथलीट को ऑनलाइन एंट्री करते समय इन डॉक्यूमेंटस की आवश्यकता होगी जिसमें एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का यूआईडी नंबर, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट, हाई स्कूल पास का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की आगे व पीछे की फोटो एक साथ और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सभी डॉक्यूमेंट बिल्कुल साफ होने चाहिए, अन्यथा एंट्री रिजेक्ट कर दी जाएगी। एंट्री करने के लिए ऑनलाइन लिंक उत्तराखंड की वेबसाइट एचटीटीपीएसः//यूके एथलेटिक्स डॉटदासपोर्टडॉटकॉम पर जल्दी ओपन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए उपरोक्त सभी डाक्यूमेंट्स बिल्कुल साफ साफ तैयार रखें। उन्होंने कहा कि एएफआई के अनुसार एंट्री फीस रूपये 200 प्रति इवेंट होगी। उन्होंने कहा कि 14 व 15 मई को आयोजित हुई अंडर 20 प्रतियोगिता से एथलीट का सिलेक्शन, नॉर्थ जोन व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। एंट्री की लास्ट डेट 24 अगस्त 2022 होगी।

