dehradunUTTARAKHAND

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की जिला इकाई ने किया आजादी महोत्सव का आयोजन

देहरादून

करनपुर ओल्ड डालनवाला स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की जिला इकाई ने आजादी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना व विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह रावत मोनी ने राष्ट्रगान के साथ ध्वज आरोहंन किया और मकवाना एवं जितेंद्र सिंह रावत मोनी को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का चित्र भेंट कर एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीपी मकवाना एवं जितेंद्र रावत ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में सर्व समाज का योगदान रहा है। आजादी के आंदोलन में शहीदों को शत् शत् नमन जिनकी बदौलत हम देशवासी आत्म सम्मान का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अब सभी देशवासियों का यह कर्तव्य और दायित्व भी है कि वह देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने सरकार के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की भी बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय पद अधिकारियों का फूल मलाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश राजौरीया, कोषाध्यक्ष राजिंदर मोहन केसला, महामंत्री अरुण चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर केसला, महामंत्री मदन बाल्मीकि, मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, महासचिव राजीव राजौरी, अज्ज, संजू, अनिका क्षेत्री, विनोद गोदियाल, सुखबीर सिंह आदि उपस्थित थे।