dehradunUTTARAKHAND

उत्तराखंड की पहली ट्रांसवूमेन अदिति शर्मा के तत्वावधान में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

देहरादून

नगर निगम सभागार में उत्तराखंड की पहली ट्रांसवूमेन अदिति शर्मा द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी द्वारा भक्तिमय गीतों पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नगर निगम में काफी तादाद में लोग इस कार्यक्रम के लिए जुटे। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे ट्रांसजेंडरस काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर सार्वजनिक मंचांे पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं और यह देखकर काफी खुशी हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तराखंड ट्रांस जेंडरस के लिए काफी सुरक्षित राज्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर शबाना आजमी ने मीडिया से वार्ता में बताया कि वह ट्रांसवूमेनस के मानसिक व शारीरिक विकारों पर रीसर्च कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इनकी ओर ध्यान देने की जरूरत है, ट्रांसजेंडर भी इसी सोसाइटी का हिस्सा है, सरकार को उनको दिल से अपनाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक उत्तराखंड की पहली ट्रांसवूमेन अदिति शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम जनता के सहयोग से ही हो पाया है। इस कार्यक्रम का मकसद ट्रांसवूमेन को खुलकर अपनी बात रखने व सामाजिक कार्यों में शामिल होने व ट्रांस राइट्स आर ह्यूमन राइट्स को प्रचारित करना था। इस अवसर पर अदिति शर्मा ने सरकार की ट्रांसजेंडर्स के प्रति बेरुखी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार को जरूरत है कि आगे आकर ट्रांसजेंडर्स की सुध लें व सरकारी योजनाओं में ट्रांसजेंडर्स की भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।