dehradunUTTARAKHAND

स्व. इंद्रमणि बडोनी के 23 वीं शहादत दिवस को उक्रांद संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा

देहरादून,

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा है कि बृहस्पतिवार को पहाड़ के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के 23 वीं शहादत दिवस को दल संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं और पृथक उत्तराखंड राज्य बनाने का उनका संकल्प पूरा हुआ लेकिन राज्य कि अवधारणा आज भी अधूरी हैं जिसे हमनें पूरा करने का संकल्प हमें लेना होगा। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवारको दल के संघर्षशील साथी व पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय हरीश पाठक के पीपलपाणी संस्कार उनके निवास रेसकोर्स निकट बन्नू स्कुल देहरादून में होना हैं, जहां श्रद्धांजलि सभा कि जानी है और श्रद्धांजलि सभा में सभी संगठन, राजनितिक दलों के नेता व सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे।