CRIMEUTTARAKHAND

बैंक के बाहर से बाइक चोरी

रुडकी

खानपुर ब्रहमपुर गांव का युवक अर्जुन शुक्रवार को बाइक लेकर लक्सर आया था। लक्सर में उसने बाइक एक बैंक शाखा के बाहर खड़ी की और इसे लॉक कर भीतर चला गया। थोड़ी देर बाद अपना काम करके बाहर आया तो बाइक वहां नहीं थी। उसने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोर का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।