हाईवे पर काटे चालान
रुडकी
यातायात पुलिस ने हाईवे पर अभियान चलाया तेज गति से वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे। हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले चौपहिया और दुपहिया वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग की गई। कई वाहनों के पास बीमा पंजीकरण आदि से संबंधित कागज नहीं मिले। कुछ वाहनों को चालान करने के बाद छोड़ दिया गया जबकि कुछ वाहनों को सीज भी किया गया है। दुपहिया वाहन चालकों द्वारा फोन पर वाहन चलाते समय बातचीत करने के आरोप में भी चालान काटे गए।

