दायित्व फाउंडेशन ने 128 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
देहरादून। टर्नर रोड पर दायित्व फाउंडेशन की ओर से दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें हाईस्कूल, इंटर के 125 और नीट क्वालिफाई करने वाले तीन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आरए खान, फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह संपत्ति है, जिसे बांटा नहीं जा सकता है। शिक्षा के जरिए समाज में बदलाव लाया जा सकता है और समाज का विकास किया जा सकता है। दायित्व फाउंडेशन पिछले एक साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग करा रहा है। बच्चों की कॅरियर काउंसिलंग की गई और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जारही छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं उन्हें कॅरियर को लेकर काउंसलिंग भी की गई। के बिलाल अहमद ने लर्निंग एप के जरिए की जानकारी दी। ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने की जानकारी दी। इस दौरान फरमान इकबाल, नदीम अतहर, अब्दुल रहमान, मास्टर आबिद, मास्टर अब्दुल सत्तार, फैजान मुस्तफा, सईद अहमद अंसारी, अफरोज अंसारी, मौलाना शाहनजर, हाजी युसुफ, मास्टर शहजाद, मास्टर मुस्तकीम, डा. मदनी, बिलकिस खातून आदि मौजूद रहे।

