dehradun

हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर पुलिस ने चोरी हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को मकसूद पुत्र बुन्दु मिस्त्री निवासी निकट पानी की टंकी अधोईवाला रायपुर ने शिकायत कर बताया था कि उनकी तपोवन रोड पुलिया के पास हार्डवेयर की दुकान है। जहां बीती रात को चोरी हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आजम  निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह पहले दिन में रेकी करना था और रात में चोरी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी के पास से एंगल कॉग, शावर मिक्चर नल, वॉशवेसन नल, प्लास्टिक नल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी के पास करीब 1 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपी के पास से पुलिस को अवैध खुखरी भी मिली है। जिसका लाइसेंस न दिखा पाने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज किया गया है। एसओ अमजरीत रावत ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।