dehradun

780 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

देहरादून। राजपुर पुलिस ने 780 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट तिराहे पर चेकिंग के दौरान आरोपी महिला विभा देवी पत्नी नथुनी साहनी निवासी बरहीता, बहुआरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार बताया को गिरफ्तार किया है।