UTTARAKHAND

ग्रामीण पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

रुडकी। कस्बा झबरेड़ा निवासी देवेंद्र पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई नरेंद्र झबरेड़ा जवान चौक के पास मिठाई की दुकान चलाता है। बीते मंगलवार अपनी मिठाई की दुकान पर था। उसी समय दोपहर करीब दो बजे झबरेड़ा निवासी एक व्यक्ति दुकान पर आकर उनके भाई से गाली-गलौच करने लगा और धमकी देने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इक_ा हो गए। लोगों की भीड़ इक_ा देख आरोपी वहां से जाते-जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।