लंढौरा अस्पताल को मिली एंबुलेंस
रुडकी
लंढौरा सरकारी अस्पताल को 108 एंबुलेंस सेवा मिली है। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने फीता काट कर एंबुलेंस को अस्पताल स्टाफ को सौंपा। लंढौरा सरकारी अस्पताल में कस्बे के अलावा आसपास के छह से अधिक गांवों के लोग उपचार कराने आते हैं। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के प्रयास से कुछ समय पहले अस्पताल को सीएचसी का दर्जा तो मिल गया था लेकिन अभी तक अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा नहीं थी। इमरजेंसी में जरूरत पडऩे पर सेवा 108 रुडक़ी या मंगलौर से बुलाई जाती थी। विधायक चैंपियन ने डीएम से बात कर अस्पताल को एंबुलेंस 108 देने की मांग की थी। उनके प्रयास से अस्पताल को एंबुलेंस 108 मिल गई। उन्होंने फीता काट कर एंबुलेंस को अस्पताल स्टाफ को सौंप दिया। अस्पताल प्रभारी डॉ. अमित डाबरा ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। एंबुलेंस सुविधा मिलने पर लोगों ने विधायक चैंपियन का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर डॉ. अमित डाबरा, डॉ. मोहिंदर भाटी, डॉ. पहल सिंह, राव फुरकान, इस्लाम, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।

