dehradunUTTARAKHAND

लघु फिल्म ‘‘पताल ती’’ मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित

देहरादून,

उत्तराखंड के सुदूरवर्ती पर्वतीय जीवन दर्शन पर बनी लघु फिल्म पाताल-ती का चयन दुनिया के दूसरे सबसे पुराने फिल्म फेस्टिवल के लिये हुआ है। भारत की ओर से इस फिल्म फेस्टिवल के लिये एकमात्र लघु फिल्म पाताल ती के चयन से फिल्म निर्माता ही नहीं बल्कि जनता में भी फिल्म की सफता को लेकर भारी उत्साह है। इससे पूर्व भी इस ने फिल्म ने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी खूब धूम मचाई है। इस अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग के युवाओं के प्रयास से सुदूरवर्ती पर्वतीय जीवन दर्शन पर बनाई गई लघु फिल्म ‘‘पताल ती’’ दुनिया के प्रतिष्ठित मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन हुआ है। फिल्म निर्माताओं ने बताया कि मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 26 अगस्त से 02 सितंबर के बीच होने जा रहा है। इससे पूर्व यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल बुसन इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई थी। जहां फिल्म को खूब सराहा गया व फिल्म काम्पटीशन मे चौथा स्थान प्राप्त करने में सफल रही। अब बुसान की सफलता के बाद यह फिल्म इटली के डेल्ला लेसिनिया फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है, जो 19 से 28 अगस्त तक इटली के वेरोना शहर में होगा। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग जनपदवासी फिल्म के निर्माता निर्देशक संतोष रावत, सिनोमेटोग्राफर बिट्टू रावत, एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर गजेन्द्र रौतेला और उनके बेटे कैमरामैन दिव्यांशु रौतेला की अथक मेहनत से ये उत्तराखंड ही नही देश के लिये ये गौरवपूर्ण क्षण मिला है।