HARIDWARUTTARAKHAND

दो घंटे तक जलविहीन रही हरकी पैड़ी

हरिद्वार

हरकी पैड़ी करीब दो घंटे जल विहीन हो गयी। जिसके चलते गंगा घाट पर देश के अलग अलग कौने से आए श्रद्धालुओं को गंगा में डूबकी मारने तक के लिए गंगाजल नहीं मिल सका। श्रद्धालु गंगा में लोटे और बाल्टी में पानी भरकर नहाते नजर आए। जबकि दो घंटे बाद गंगा में गंगाजल की आपूर्ति सामान्य हो गयी। विभागीय अधिकारी का कहना है कि तकनीकि खामी के चलते प्रवाह बाधित हुआ था। शुक्रवार को हरकी पैड़ी में करीब पौने एक बजे गंगा पूरी तरह ही सूख गयी। गंगा को सूखा देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर मायूसी छा गयी। लेकिन हजारों किलोमीटर दूर से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने गंगा के आसपास जमा गंगाजल को लोटे और बाल्टियों से भरकर स्नान किया। करीब ढाई बजे बाद हरकी पैड़ी पर फिर से जल छोड़ने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।