दहेज उत्पीड़न का मुदकमा दर्ज
हरिद्वार
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में अंकिता कुमारी पत्नी सचिन कुमार निवासी सुभाषनगर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। आरोप है कि कम दहेज लाने की खातिर उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे लगातार पीटता रहा और उसे घर से निकाल दिया। इस दौरान यातनाएं भी दी गई। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने पति, ससुर सुरेश सिंह, सास सरेशो देवी, सतेंद्र, नत्थू सिंह निवासीगण रूहालकी किशनपुर बहादराबाद, ननदोई सुरेश उर्फ छोटेलाल निवासी जेई चिल्ला पावर हाउस पौडी गढ़वाल, ननद शशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

