जिला बदर को कराया सीमा पार
हरिद्वार
जिला बदर किए गए आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जिले की सीमा पार भेज दिया। शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत् ने बताया कि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने संदीप उर्फ सापू पुत्र जोनी निवासी मस्तराम गली भूपतवाला को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया था। बताया कि आरोपी को शुक्रवार सुबह पकड़कर जिले की सीमा पार कराते हुए छोड़ दिया गया। बताया कि तय अवधि के बीच यदि आरोपी यहां सक्रिय हुआ तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

