नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल महारैली अब चार को
देहरादून,
देशभर में आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के आ५ान पर 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जानी वाली महंगाई पर हल्ला बोल महारैली अब चार सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जायेगी। यहां जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि आज देश में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी महामारी की भांति पैर पसार चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पर केनर््ी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा आम आदमी की आवश्यकता की वस्तुओं पर लगाई गई जीएसटी ने जनता की कमर तोड कर रख दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब के साथ खड़ी रही है तथा उसकी जरूरतों को महसूस करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लगातार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आगामी चार सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी क अध्यक्ष करन माहरा द्वारा चार सितम्बर को आयोजित होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारी के लिए 22 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में दोपहर 12ः30 बजे कंाग्रेस पार्टी के जिला व महानगर अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों की अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है।

