सारथी फाउंडेशन के संस्थापक ने की सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह से मुलाकात
देहरादून,
सारथी फाउंडेशन के संस्थापक योगेश वर्मा ने आज टिहरी गढ़वाल सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह से आवास पर मुलाकात की तथा गरीब परिवार की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। इस अवसर पर उन्होंने टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को अवगत कराया कि जैसे कि ग्राम फतेहपुर हरबर्टपुर में एक गरीब परिवार निवास करता है जोकि छोटे बच्चे करोना संÿमण काल में अपनी माताजी को खो चुके हैं। इतनी छोटी कम उम्र में दोनों बच्चे को दो व७ की रोटी खिलाने के लिए पिता भी मजबूर हैं। इस अवसर पर पिता ने कहा कि वह एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं और गरीबी के कारण घर में खाने तक के लिए राशन नहीं है। उन्होंने कहा कि मकान की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है कभी भी मकान गिर सकता है। बच्चों के पिता ने बोला कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह दोबारा से मकान खड़ा कर सकें। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रहे है जिसमें कि सारथी फाउंडेशन परिवार की तरफ से इस परिवार की मदद की गई है और अब तक सरकार की तरफ से किसी भी तरह की मदद नहीं मिलेगी, तब तक सारथी फाउंडेशन के द्वारा इनके लिए प्रयास किया जाएगा।

