dehradunUTTARAKHAND

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

देहरादून,

यादव समाज विकास समिति उत्तराखंड प्रदेश ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार यादव एडवोकेट ने बताया बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यादव समाज विकास समिति के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ राजधानी देहरादून में मनाया गया। यादव समाज विकास समिति के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रिंग रोड स्थित एक वैवाहिक स्थल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में चंद्रेश कुमार यादव ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में अनिल कुमार यादव एवं विशेष अतिथि के रुप में नरेंद्र कुमार यादव, डॉक्टर केके यादव, जेपी यादव, हर्ष यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आरडी यादव ने की। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम के सांस्कृतिक और वृंदावन से आई श्रीकृष्ण की जीवन के ऊपर आधारित सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई तथा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। जिससे वहां उपस्थित सभी सैकड़ों परिवारों का मनमोहक झांकियां ने मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान यादव समाज के छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है और यादव समाज का गौरव बढ़ाने का काम किया था। उनको यादव समाज विकास समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर एवं प्रतीक चिह्न और नगद राशि के रूप में सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इसलिए हम लोगों को अपनी शक्ति को बनाए रखना है अपने हिसाब अंता को बनाते हुए सामाजिक स्तर पर एकजुट रहकर अपने हकों की आवाज को पूरी तरीके से उठाने का काम करते रहना है। इस अवसर पर कार्यक्रम को विशेष अतिथि के रुप में नरेंद्र कुमार यादव, डॉक्टर के के यादव, जेपी यादव, हर्ष यादव, ललिता यादव, एसपी यादव आदि अन्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनोज कुमार यादव एडवोकेट ने किया।