dehradunUTTARAKHAND

उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन सम्बद्ध सीटू की आवश्यक बैठक संपन्न

देहरादून,

उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन सम्बद्ध सीटू की एक आवश्यक बैठक विभिन्न समस्याओं के विषय में सीटू कार्यालय लोकल बस स्टैंड गांधी पार्क में संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक में यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने बताया कि आशाओं की प्रोत्साहन राशि पांच माह का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उत्तराखंड में जनवरी माह 2022 से रुके हुए मानदेय पर भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया है जो भुगतान हुआ है वह भी पूरा नहीं किया गया है। तीन महीने से वर्क रिपोर्ट व एक्टिविटी का पेमेंट भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महा अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 छः माह तक का 1000/रुपए प्रति माह से यह भुगतान नहीं किया गया है जबकि अन्य राज्यों में इसका भुगतान किया जा चुका है। वहीं मसूरी की आशाओं का एक वर्ष से अधिक का किसी भी मद का भुगतान नहीं किया गया हैै। उन्होंने कहा कि अगस्त से सितंबर 2021 का हड़ताल का पैसा का भुगतान भी नहीं हुआ है क्योंकि आशाओं के काम को देखते हुए 2018 में हड़ताल के पैसों का भुगतान किया गया था उत्तराखंड के सभी जिलों में काम का जो भी भुगतान होता है उसकी लिस्ट और आशाओं को उपलब्ध नही कराई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आशा वर्कर्स को रूपये 6500 प्रति माह की घोषणा को स्पष्ट किया जाए कि किस तरह से आशाओं को रूपये 6500 दिए जाते हैं। इन सभी समस्याओं पर सभी ने चर्चा की शीघ्र समस्याओं का हल नहीं होता है तो यूनियन द्वारा महानिदेशक कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।